Big NewsNational

सुरेश रैना को सीएम योगी से नहीं मिली मदद, फिर सोनू सूद बने मसीहा

 

उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड और देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. ऐसे में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी के मामले सामने आ रहे हैं. चाहे कितना पैसा और पावर क्यों ना हो लोग कोरोनावायरस की चपेट में आने से नहीं बच रहे हैं और ना ही ऑक्सीजन मिल पा रही है. ऐसा ही कुछ हुआ क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ.

दरअसल गुरुवार को क्रिकेटर सुरेश रैना को भी अपने परिजन के लिए ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा. ऑक्‍सीजन के लिए सुरेश रैना ने यूपी के सीएम योगी से मदद मांगी लेकिन मदद नहीं मिली. जब रैना को भी ऑक्‍सीजन किल्‍लत से सामना करना पड़ा तो एक बार फिर बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद ने मसीहा बनकर उनकी भी मदद की. सोनू सूद ने डेढ़ घंटे के भीतर उनकी मदद की.

सुरेश रैना ने ट्वीट कर बताया कि उनकी 65 साल की चाची कोरोना संक्रमित हो गई. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. वे मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है. रैना ने ट्वीट के जरिए CM योगी आदित्यनाथ और अन्‍य लोगों से मदद मांगी. सुरेश रैना ने CM योगी को टैग कर ट्वीट किया ‘मेरी चाची को तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है. लेकिन बात नहीं मिलने के बाद उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगी। सोनू सूद ने चंद घंटों में ही उनकी मदद कर दी। वहीं इसके बाद सुरेश रैना नहीं सोनू सूद को धन्यवाद अदा भी किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें