Big NewsNational

बड़ी खबर। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, कोरोना के बिगड़ते हालात पर मांगा जवाब

SUPREME COURT

देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चिंता जताई है। शीर्ष अदालत के चीफ जस्टिस ने कहा कि देश में कोविड से हालात नेशनल इमरजेंसी जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने चार मुद्दों पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें ऑक्सीजन की सप्लाई और वैक्सीन का मुद्दा भी शामिल है. CJI एस ए बोबडे ने केंद्र को इसपर नोटिस जारी किया है।

CJI ने कहा कि ‘हम आपदा से निपटने के लिए नेशनल प्लान चाहते हैं।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘6 हाईकोर्ट इन मुद्दों पर सुनवाई कर रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या मुद्दे अपने पास रखें।’ कोर्ट ने कहा कि लॉकडाउन लगाने का अधिकार राज्यों को होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो ऑक्सीजन की सप्लाई, जरूरी दवाओं की सप्लाई, वैक्सीन लगाने का तरीका और प्रक्रिया और लॉकडाउन के मुद्दे पर विचार करेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ऑक्सीजन की कमी की खबरों को देखते हुए कहा था कि, चाहें भीख मांगिए, गिड़गिड़ाइए या चोरी करिए लेकिन मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराइए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें