National

शिवराज के गले लगकर रोई महिलाएं, भैया मत जाओ, सीएम नहीं बनाने पर समर्थक निराश

मध्य प्रदेश में नए सीएम की एंट्री हो चुकी है। अब मध्य प्रदेश में मोहन यादव नए सीएम होंगे। अब शिवराज सिंह को उनके मुख्यमंत्री पद से छुट्टी दे गी गई है। उनकी पद से विदाई पर मध्य प्रदेश की महिलाएं और पुरुष भावुक हैं। वो लोग शिवराज सिंह चौहान को ही सीएम देखना चाहते थे।

शिवराज के सीएम न बनने पर समर्थक निराश

शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री न बनन पर उनके समर्थकों में काफी निराशा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास की महिलाएं शिवराज के सीएम न बनने से काफी दुखी हैं। महिलाएं रोते हुए पूर्व सीएम से कह रही हैं कि भैया मत जाओ। इसपर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भी कहां जा रहा हूं। महिलाओं ने इसके बाद कहा, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हमने आपको वोट दिया। बहनों ने आपको चुना है भैया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें