National

सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष जाने को तैयार, मानवयुक्त यान में पहली बार उड़ान भरकर रचेंगी इतिहास

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष जाने के लिए तैयार है। अपनी अंतरिक्ष यात्रा को लेकर सुनीता काफी उत्साहित हैं। इस बार की यात्रा में उनके साथ बुच विल्मोर भी रहेंगे। बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरिक्ष जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि यह पहला मानवयुक्त यान होगा जो सात मई को उड़ान भरेगा। सात की सुबह आठ बजकर चार मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने को लेकर उत्साहित

मीडिया रिपोर्ट से बातचीत में सुनीता विलियम्स ने बताया कि वह थोड़ी सी घबराई हुई हैं। लेकिन नए अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होनें आगे कहा, जब मैं  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचूंगी, तो यह घर वापस आने जैसा होगा।

अंतरिक्ष में बिता चुकी है 322 दिन

बता दें कि सुनीता विलियम्स एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। वह ऐसी महिला होंगी, जो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के पहले मिशन पर उड़ान भरेंगी। वह साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष जा चुकी हैं। विलिम्यस ने दो मिशनों में अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Back to top button