देशभर में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और लू से लोग परेशान है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत गंभीर हीटवेव की स्थितियों का अनुमान लगाया है। इस तेज गर्मी को देख अब कई स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है।
बिहार में रेड अलर्ट जारी
बिहार में चलती लू के राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 12वीं तक की कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी और अब सभी स्कूल 24 जून तक बंद रहेंगे।
स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टीयां
वहीं बिहार के साथ-साथ कई अन्य राज्यों ने भी अपनी गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई हैं। अब झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने घोषणा की है कि राज्य में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। वहीं, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
इन राज्यों चलेगी तेज गर्म हवा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम बंगाल, साथ ही झारखंड में रहने वाले लोग अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप का सामना करेंगे। अगले 24 घंटे तक तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश और रायलसीमा जैसे राज्यों में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।