Big NewsHaldwani NewsUttarakhand

हल्द्वानी में गड्ढा मुक्त सड़कों और बस अड्डे का निर्माण ना होने से नाराज सुमित हृदयेश, विधान सभा के बाहर धरने पर बैठे

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी में विकास कार्य ना होने से नाराज होकर भराड़ीसैंण में विधान सभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि ना तो हल्द्वानी की सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया गया ऐर ना ही बस अड्डे का निर्माण कराया गया।

विधान सभा के बाहर सुमित हृदयेश धरने पर बैठे

भराड़ीसैंण में विधान सभा के बाहर हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि अब तक हल्द्वानी में सड़कें गढ्ढा मुक्त क्यों नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा हे कि हल्द्वानी का आईएसबीटी कहां है।

सुमित हृदयेश ने सरकार से पूछे सवाल

सुमित हृदयेश हल्द्वानी में गड्ढा मुक्त सड़कों, बस अड्डे का निर्माण ना होने पर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलों का आयोजन न होने को लेकर विधान सभा के बाहर प्रदर्शन पर बैठे। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि अब तक हल्द्वानी में बस अड्डे का निर्माण क्यों नहीं हुआ है।

डबल इंजन की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घोषित रिंग रोड कहां गई ?

सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में विकास कार्य नो होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कि हल्द्वानी में अंर्तराष्ट्रीय स्टेडियम तो बनाया गया है। लेकिन इस स्टेडियम में खेल कब शुरू होंगे।

इसके साथ ही सुमित हृदयेश सरकार से सवाल पूछा है कि डबल इंजन की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा रिंग रोड की घोषणा की गई थी। वो रिंग रोड कहां गई। अब तक उस रिंग रोड का निर्माण क्यों नहीं किया गया ? उस रिंग रोड का निर्माण कब होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें