Sports

रिकॉर्ड थ्रो के साथ Sumit Antil ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम, PM Modi ने दी बधाई

पेरिस पैरालंपिक में भारत के नाम तीसरा गोल्ड आ गया है। भारत के जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल(Sumit Antil) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में सुमित ने अपने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर का थ्रो फेंका। ये उनका सर्वश्रेष्ट थ्रो था। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भी सुमित ने गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में वो अपना खिताब बचाने में कामयाब रहे।

रिकॉर्ड थ्रो के साथ सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड (Sumit Antil Wins Gold)

अपने पहले प्रयास में सुमित ने 69.11 मीटर का थ्रो फेंका। दूसरे प्रयास में उन्होंने 70.59 मीटर का सर्वश्रेष्ट थ्रो फेंका। उनका ये थ्रो पैरालंपिक का रिकॉर्ड बन गया है। तीसरे प्रयास में 66.66 मीटर, चौथे में फाउल, पांचवें में 69.04 मीटर और अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 66.57 मीटर दूर भाला फेंका।

https://twitter.com/TheKhelIndia/status/1830681222529589366

PM Modi ने भी दीं शुभकामनाएं

स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमित को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। पीएम ने उनके प्रदर्शन को असाधारण बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

श्रीलंका को रजत तो ऑस्ट्रेलिया ने जीता कांस्य

पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में सुमित ने स्वर्ण पदक जीता। तो वहीं श्रीलंका के दुलान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया के माइकल बूरियन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में भारत के संदीप 62.80 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। तो वहीं भारत के संजय सागर 58.03 मीटर थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। बता दें कि भाला फेंक प्रतियोगिता के एफ64 वर्ग में वो प्लेयर्स भाग लेते है जिनके पैरों में विकार है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें