Big NewsDoiwala News

डोईवाला बिग ब्रेकिंग : पंखे से लटका मिला मां बेटी का शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद

डोईवाला- आज दोपहर करीब दो बजे डोईवाला पुलिस को सूचना मिली कि बद्रीश बिहार मियावाला में एक महिला व उसकी लड़की ने पंखे पर चुन्नी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और देखा कि एक महिला बाला देवी पत्नी महेश पासवान, उम्र 45 वर्ष और उनकी बेटी सनौली (17 वर्ष) ने कमरे के अंदर एक पंखे पर अलग-अलग रेशमी चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके पर मृतिका के पति महेश, मृतिका के भाई राजकुमार पासवान, अन्य परिजन, आसपास के पड़ोसी मौजूद थे। सभी के द्वारा बताया गया कि बाला देवी उनकी पुत्री सलोनी का कमरा अंदर से बंद था और हम लोगों द्वारा दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो दोनों पंखे पर लटके हुए थे। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जांच एवं पूछताछ से मृतका एवं उसकी पुत्री द्वारा खुद ही आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें