Nainital News

उत्तराखंड में आत्महत्या की प्रवृत्ति बनती जा रही चिंता का सबब, 3 बेटियों के पिता ने लगाई फांसी

लालकुआं क्षेत्र में आत्महत्या की प्रवृत्ति चिंता का सबब बनते जा रही हैं. वर्तमान डिजिटलीकरण के इस दौर में विशेषकर युवाओं का आत्महत्या का बढ़ता ग्राफ गंभीर चिंतनीय विषय है। यहां देर रात कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि शनिवार की रात को वार्ड नंबर तीन निवासी सचिन उम्र 30 वर्ष ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सचिन के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं। मृतक युवक की तीन बेटियां है युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इधर बता दें कि एक पूर्व में शिवालिक पुरम आवासी कॉलोनी में हाईस्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इधर बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक युवक ने फांसी लगा ली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उन्होंने बताया कि युवक काफी नशे में था जिसके चलते उसने यहां कदम उठाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें