Haridwar NewsHighlight

इकबालपुर मिल से चोरी हो गई 9 करोड़ की चीनी!

हरिद्वार के इकबालपुर चीनी मिल से 9 करोड़ रुपए की चीनी चोरी हो गई। अब इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

हरिद्वार की इकबालपुर चीनी मिल से चीनी चोरी की घटना सामने आ रही है। गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस मामले में हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय को जांच के निर्देश दिए हैं। गन्ना अधिकारी की निगरानी में जांच की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 करोड़ रुपए की चीनी चोरी की बात सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से अभी चोरी हुई चीनी की कीमत का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच शुरु हो गई है और अगले तीन से चार दिनों के भीतर इस मामले में रिपोर्ट आ सकती है।

https://youtu.be/zlPsTgGc0x4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें