Udham Singh Nagar NewsHighlight

अचानक फटा जेब में रखा मोबाइल, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप, युवक का पैर झुलसा

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के पेंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इससे उसका पैर भी झुलस गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अचानक फटा जेब में रखा मोबाइल

जानकारी के अनुसार महेश पाल निवासी सनसिटी काॅलोनी वार्ड 25 पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। रोज की तरह महेश कंपनी की बस से ड्यूटी जा रहा था। कंपनी गेट पर बस से उतरते समय उसके जेब में रखे मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा। महेश जब तक मोबाइल को जेब से निकालता वह धमाके के साथ फट गया। इससे उसकी पैंट भी फट गई और टांग झुलस गई।

धमाके की आवाज से बस में मचा हड़कंप

धमाके की आवाज से बस में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां से उसे सिडकुल चौकी भेज दिया गया। युवक ने सिडकुल चौकी में मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। महेश ने बताया कि वह कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत करेगा।

अपने फोन को फटने से कैसे बचाएं

  • ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल
  • फोन चार्जिंग पर लगाकर ना करें बात
  • लोकल बैटरी के इस्तेमाल से बचें
  • फोन हिट कर रहा है तो इस्तेमाल करने से बचें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें