Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड के इन चार गांवों में अचानक लगा लॉकडाउन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड के चार गांवों में अचानक से लॉकडाउन लगा दिया गया। कोई व्यक्ति ना तो इन इन गांवों के अंदर जा सकता है और ना ही गांव के अंदर से बाहर आ सकता है। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इस वजह से लगा चार गांवों में लॉकडाउन

देवभूमि उत्तराखंड में देवताओं की पूजा करने के लिए हर गांव के कुछ ना कुछ रीति-रिवाज होते हैं। ऐसा ही एक रिवाज चमोली की उर्गम घाटी का भी है। जहां चार गांवों में खुशहाली, अच्छी फसल और सेहत के लिए 60 सालों में एक बार एक अनुष्ठान कराया जाता है। जिसके दौरान गांव की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाता है। ना तो कोई बाहर से अंदर आ सकता है और ना ही कोई अंदर से बाहर जा सकता है।

चार दिनों तक चलेगी पूजा

60 साल में एक बार होने वाली ये पूजा चार दिनों तक चलेगी। इस दौरान पूजा-अर्चना निर्विघ्न चले इसके लिए चारों गांवों की सीमाओं को जित चावल व अन्य अनाज से मंत्रों के जरिए लक्ष्मण रेखा खींचकर बंद कर दिया जाता है। जितने दिनों तक पूजा चलेगी उतने दिनों तक कोई भी यहां नहीं जा सकेगा।

भूमियाल देवता की हो रही है पूजा

उर्गम घाटी के डुंग्री, बरोसी और जोशीमठ क्षेत्र के सलूड़ और डुंग्रा गांव में इन दिनों भूमियाल देवता की पूजा की जा रही है। चारों गांवों के लोग भूमियाल देवता की पूजा में मग्न हैं। 10 जनवरी से पूजा शुरू हुई थी और अब ये 14 जनवरी तक चलेगी। चारों गांवों की सीमाओं को पूजा शुरू होने से पहले ही मंत्रों से बंधन कर बंद कर दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें