Uttarkashihighlight

गौशाला में अचानक लगी आग, जिंदा जलकर पांच मवेशियों की मौत

उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड के सारी गांव में एक गौशाला में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे वहां बंधे पांच मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

मवेशियों की जिंदा जलकर मौत

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक पांच मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों के अनुसार ठंड से बचाव के लिए गौशाला में अलाव जलाये गए थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि अलाव से आग भड़क गई. जिसने धीरे-धीरे गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया.

राजस्व विभाग ने लिया नुकसान का जायजा

सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर नुकसान का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार गौशाला स्वामी किरात सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आकर उनके दो बैल, दो गाय ओर एक बछड़ा जलकर मर गए. जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. पीड़ित ने प्रशासन ने उचित मुआवजे की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button