Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। मुख्यमंत्री आवास में लड़की ने की आत्महत्या, लगाई फांसी, सनसनी

sucide in cm houseदेहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। सीएम आवास में लड़की की सुसाइड की खबर से सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की रहने वाली सुलेखा (24) का परिवार सीएम आवास में गायों की देखभाल का काम करता है। गुरुवार को सुलेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुलेखा के फांसी लगाने की खबर के बाद सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुलेखा ने फांसी क्यों लगाई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास के पिछले हिस्से में गोशाला बनी हुई है और पास में ही गोशाला की देखरेख करने वालों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं। लड़की का परिवास इसी आवास में रहता था।

बताया जा रहा है कि लड़की पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। माना जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते लड़की ने ये कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। लड़की के कमरे से कोई सुसाइड नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई भी दो साल पहले आत्महत्या कर चुका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें