Big NewsUttarakhand

सुबोध उनियाल की नजर अब टिहरी लोकसभा सीट पर!, किया ये ऐलान

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अब लोकसभा चुनावों लड़ने का ऐलान कर दिया है। सुबोध उनियाल ने कहा है कि अब वो विधानसभा चुनाव नहीं लडेंगे।

हिंदुस्तान में प्रकाशित एक समाचार के अनुसार सुबोध उनियाल ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का इशारा किया है। सुबोध उनियाल ने कहा है कि चुनाव चाहे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य या फिर लोकसभा सदस्य का हो, जनता को सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। सही प्रतिनिधि चुनने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र का विकास आगे बढ़ेगा।

खबर बताती है कि सुबोध उनियाल अब टिहरी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें हैं। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट रूप से नहीं कहा है लेकिन इशारों में उन्होंने ये जरूर कहा है कि वो लोकसभा चुनावों की ओर देख रहें हैं।

आपको बता दें कि टिहरी लोकसभा सीट अभी बीजेपी के पास है और माला राज्य लक्ष्मी शाह यहां से सांसद हैं। वो पिछली बार भी सांसद चुनी गईं थीं। हालांकि अगली बार उनको टिकट दिया जाएगा इसे लेकर संशय बना हुआ है। खुद बीजेपी के अंदरखाने में ये बातें होने लगी हैं। यहां से कांग्रेस प्रीतम सिंह को अगले चुनावों में उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में प्रीतम सिंह कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

https://youtu.be/lr2SIrU4BFY

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें