Big NewsDehradun News

व्यापारियों को मंत्री सुबोध उनियाल की दो टूक, कहा-सरकार को कर्फ्यू लगाने का शौक नहीं, दबाव में नहीं आएंगे

देहरादून : कर्फ्यू के दौरान दुकान बंद होने के कारण व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं जिसके खिलाफ आज प्रदेश भर के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सरकार को मांगे ना माने तक उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापारियों ने सरकार से कई मांगे की है जिसमें दुकान खोलने के आदेश के साथ ही व्यापारियों को पहले वैक्सीन लगाने और फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की है तो इसके बाद अब मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान सामने आया है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ कह दिया है कि सरकार को कोई शौक नहीं है। मंत्री ने कहा कि हम परिस्थितियों को परख रहे हैं। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। कहा की सरकार दबाव में नहीं आएगी लेकिन 8 जून के बाद थोड़ी राहत दी जा सकती है।इसको लेकर आज मंथन होगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जिलेवार आंकड़ों की समीक्षा के बाद ही सरकार कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा को देखते हुए फैसले लिए जाएंग

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें