Big NewsHaldwani NewsNainital News

बोर्ड परीक्षा में फेल होने से निराश छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बोर्ड परीक्षा के परिणाम में फेल में होने से आहत होकर एक छात्रा ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन छात्रा को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बोर्ड परीक्षा में फेल होने से निराश छात्रा ने खाया जहर

हल्द्वानी के बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। इस बात से छात्रा अवसाद में आ गई। बुधवार को छात्रा ने निराश होकर जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला तो आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

30 अप्रैल को आया था उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

मिली जानकारी के मुताबिक जय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा था। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट में शानू आर्या फेल हो गई। इस बात दे निराश होकर शानू ने बुधवार शाम को विषैला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें