HighlightUttarakhand

अवैध कटान मामले में शासन हुआ सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जाएगी कार्रवाई

चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में धड़ल्ले से चल रहे पेड़ों के अवैध कटान मामले पर जीरो टॉलरेंस निति के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने बताया कि चकराता की कनासर रेंज में काटे गए हरे पेड़ों के मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।

पेड़ों के अवैध कटान का मामला

बता दें कनासर रेंज में वन विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ों का अवैध कटान पकड़ा था। टीम को सूचना मिली थी कि चकराता वनप्रभाग के कनासर रेंज मे देवदार के पेड़ों का अवैध तरीके से कटान हुआ है।

वन महकमे में मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम ने कनासर रेंज में छापेमारी की थी। कनासर रेंज में लंबे समय से संरक्षित प्रजाति के देवदार और केले के पेड़ काटे जा रहे थे। टीम ने छापेमारी मे तकरीबन 3000 देवदार और केले के पेड़ बरामद किया था। जिसके बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया था।

शासन कर रही रिपोर्ट को इंतजार

मामले को लेकर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने बताया कि मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। वन मुख्यालय की शुरूआती रिपोर्ट का इंतजार है। किसी भी आलाधिकारियों की संलिप्तता अगर पायी जाती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें