Entertainment

Stree 2 Box Office Collection Day 8: थम नहीं रही ‘स्त्री 2’ की रफ्तार, आठ दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2′(Stree 2) छायी हुई है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का वेदा और खेल खेल में के साथ महाक्लैश हुआ था। लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड कर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म ने आठ दिनों के अदर ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई (Stree 2 Box Office Collection Day 8) की है।

stree-2-release date

‘स्त्री 2’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

‘स्त्री 2’ का जादू ही है जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ला रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर स्टोरी और कॉमिक टाइमिंग तक, हर चीज लोगों को भा रही है। यहीं कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। खबरों की माने तो फिल्म ने आठ दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

‘स्त्री 2’ की कमाई (Stree 2 Box Office Collection Day 8)

आठवें दिन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 18.2 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 428 करोड़ की कमाई कर ली है। अमर कौशिक द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में सरकटे का आतंक दिखाया गया है।

shraddha kapoor Stree 2 Trailer Released

चंदेरी गांव वाले इस सरकटे की वजह से दहशत में है। जिसके चलते गांव वाले स्त्री को मदद के लिए पुकारते है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव,पंकज त्रिपाठी, आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें