Dehradun NewsBig News

पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर ले गया अस्पताल, ऐसे हुआ खुलासा

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शख्श ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसे अस्पताल ले गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

घटना रविवार देर रात प्रेमनगर के मिठीबेरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात प्रतिभा और उसके पति दीपक शर्मा का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दिपक ने प्रतिभा का गला रेंतकर उसके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दीपक खुद प्रतिभा को लेकर अस्पताल पहुंचा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

सोमवार सुबह पुलिस को जब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सारी बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दीपक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। दोनों की दो महीने पहले फ़रवरी में ही शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें