Uttarkashi NewsBig News

तूफान का कहर : तेज आंधी से कार के ऊपर गिरा पेड़, एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक पर गुरुवार को आंधी-तूफान से कार के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

तेज आंधी से कार के ऊपर गिरा पेड़

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुरोला, मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से करीब एक किलोमीटर आगे आंधी तूफान के चलते भारी भरकम चीड़ का रास्ते से गुजर रही कार के ऊपर जा गिरा।

एक व्यक्ति की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला भिजवाया। हादसे में दौरान कार में दो ही व्यक्ति सवार थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें