Big NewsNainital News
अवैध मदरसा तोड़ने गई प्रशासन की टीम पर पथराव, SDM सहित कई पुलिसकर्मी घायल
नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी में अवैध मदरसा और नमाज स्थल तोड़ने गई प्रशासन की टीम पर आक्रोशित हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अवैध मदरसा तोड़ने गई प्रशासन की टीम पर पथराव
घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इंदिरानगर में अवैध मदरसा संचालित किया जा रहा था। जिसे तोड़ने के लिए गई प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम के साथ पहुंची थी। नमाज स्थल और मदरसा को टूटते देख आक्रोशित हुई भीड़ ने प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया।
SDM सहित कई पुलिसकर्मी घायल
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी विरोध के बावजूद भी प्रशासन का अभियान जारी है।