Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

खतरनाक हुए पहाड़ : जोशीमठ के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, मार्ग खोलने में आ रही दिक्कतें, देखें वीडियो

बदरीनाथ हाईवे खोलने के लिए बीआरओ के मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कूड़ा डम्पिंग जोन जोशीमठ के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग को खुलवाने का कार्य जारी है। लेकिन पहाड़ों से भारी भरकम बोल्डर गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. हाईवे खोलने का काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई.

जोशीमठ के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ खतरनाक हो गए हैं. बता दें हाईवे बंद हुए आज तीसरा दिन है. लेकिन रुक-रुक कर पहाड़ों से बोल्डर नीचे आ रहे हैं. बीआरओ के मजदूर बोल्डरों को हटाने में जुटे हुए हैं. लेकिन पहाड़ी से एक बार फिर भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गिरे. किसी तरह वहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को राजधानी देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही लोगों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ना जाने की सलाह दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें