National : बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Renu Upreti
2 Min Read
Stone pelting on train in Samastipur, Bihar, several passengers injured

बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। मामला समस्तीपुर के पास का बताया जा रहा है। यहां समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात पथराव किया गया। पथरवा की वजह से कई बोगियों में शीशे टूट गए। स्लीपर कोच में भी पथराव किया गया है। कई यात्रियों के घायल होने की खबरें आई है। घटना के बाद ट्रेन 45 मिनट देरी से मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंची।

कई यात्रियों को लगी चोट

दरअसल, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। इस पथराव की वजह से कई यात्रियों को चोट भी लग गई। घायल यात्रियों का समस्तीपुर में इलाज जारी है। ट्रेन पर पथराव का मामला रात करीब 9 45 का बताया जा रहा है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि आऊटर सिग्नल पर पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरु कर दिया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। इस घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक रुकी । वहीं 45 मिनट की देरी से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इस पथराव के कारण B1 और  B2 कोच के शीशे टूटे हुए बताए जा रहे हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Share This Article