Big NewsUttarakhand

एसटीएफ ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

stf arest
उत्तराखंड में एसटीएफ ने दो इनामी बदमाशों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल (एसटीएफ) के अनुसार प्रदेश में गैंगस्टर और बड़े अपराधियों की निगरानी रखने व उनके सक्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश टीमों को दिए गए थे। जिसके चलते देर रात एसटीएफ टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर थाने के एक अपराधी शुभम पंवार को ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर क्षेत्र से धर दबोचा।

एसटीएफ के अनुसार चार जुलाई 2022 में थाना भगवानपुर के तत्कालीन एसएचओ ने डीजल-पेट्रोल की चोरी करने वाले एक 12 सदस्यों के गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें शुभम कुमार, माह जुलाई से लगातार फरार चल रहा था। उसके ऊपर हरिद्वार पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

वहीं दूसरी ओर एसटीएफ ने पंजाब के गदरपुर में छापा मारकर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के मुताबिक एसटीएफ की सूचना पर उधमसिंहनगर पुलिस को साथ लेकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें थाना गदरपुर के 25 हजार के इनामी बदमाश करणवीर संधू पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार इनामी बदमाश करणवीर संधू के ऊपर अपने साथी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा के साथ मिलकर उधमसिंहनगर निवासी बलबीर सिंह के ऊपर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने का मुकदमा गदरपुर थाने में दर्ज है। करणवीर सिंह संधू लगातार फरार चल रहा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें