Big NewsUdham Singh Nagar News

STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

एसटीएफ के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। एसटीएफ ने लाखों के धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम है।

STF ने लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी लोगों को जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में निवेश का झांसा देकर ठगता था। आरोपी लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गया था।

यूपी के बहराइच का रहने वाला है आरोपी

आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। मिली जानकारी के मुताबिक इनामी ठग विकासनाथ त्रिपाठी बहराइच उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी पर खटीमा और हल्द्वानी के साथ ही उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के 16 मुकदमे दर्ज हैं।

खटीमा में करीब सवा करोड़ का किया है गबन

एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर खटीमा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खटीमा में करीब सवा करोड़ का गबन किया था। जबकि हल्द्वानी में भी उसने करीब 90 लाख का गबन किया गया था। आरोपी को पुलिस ने गाजीपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें