Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा : विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मिले 50% टिकट

BJP MLA RITU KHANDURI

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटी और यमकेश्वर विधानसभा से बीजेपी की विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा है कि, विधानसभा चुनावों में पचास फीसदी टिकट महिलाओं को मिलने चाहिए।

ऋतु खंडूरी हल्दवानी में प्रेस से बातचीत कर रहीं थीं। ऋतु खंडूरी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वो महिला कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के सेवा ही संगठन अभियान में भागीदारी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

वहीं मीडिया से बातचीत में ऋतु खंडूरी ने कहा है कि महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका है। महिला कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक केंद्र और राज्य सरकारों के कामकाज को पहुंचा रहीं हैं।

ऋतु खंडूरी ने कहा है कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राजनीति में भी वो अपना दमखम दिखा रहीं हैं। ऐसे में विधानसभा चुनावों में कुल सीटों का पचास फीसदी टिकट महिलाओं को देकर उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाने की जरूरत है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि वो पुरजोर तरीके से राज्य और केंद्रीय संगठन के सामने ये मांग रखेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें