HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारियों को ठहराया हिंसा का जिम्मेदार

हल्द्वानी में आठ फरवरी को हुई हिंसा का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हल्द्वानी पहुंचे। माहरा ने हल्द्वानी में हुई हिंसा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रशासनिक अधिकारियों को ठहराया हिंसा का जिम्मेदार

शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दंगाइयों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। माहरा ने कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। माहरा ने हिंसा का मुख्य कारण प्रशासनिक अधिकारियों की लापवाही को बताया है। माहरा ने कहा बिना तैयारी के जल्दबाजी में इतनी बड़ी कार्यवाही आखिर क्यों की गई।

अधिकारियों के उतावलेपन का परिणाम है हल्द्वानी हिंसा

हल्द्वानी हिंसा को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के उतावलेपन के कारण ही हल्द्वानी में हिंसा भड़की है। जब 14 फरवरी को कार्रवाई होनी थी तो अधिकारियों ने उतावलापन क्यों दिखाया। क्यों बिना जल्दबाजी के ये कार्रवाई की गई। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। हृदयेश ने अधिकारियों के साथ ही दोषी दंगाइयों के खिलाड़फ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें