Dehradun : BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले : शहीदों के सपनों के अनुरूप बनेगा उतराखंड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले : शहीदों के सपनों के अनुरूप बनेगा उतराखंड

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घोषणा होने के बाद पहले दिन सबसे पहले देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पहुंच कर उत्तराखंड के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि राज्य निर्माण मातृशक्ति के संघर्षों व जनांदोलन से प्राप्त हुआ है जिसमे हमारी मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मातृ शक्ति और अन्दोलनकरियांे का सम्मान करती रही है और राज्य को शहीदों के सपनो के अनुरूप बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुचने की कोशिश कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शहीद स्मारक पहुँँचकर कौशिक ने शहीदों को नमन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कई संगठनों से भी वार्ता की। इसके बाद कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुँँचकर भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जी का सादगी भरा जीवन और सिद्धांत सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने इसके बाद घंटाघर स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के यमुना कॉलोनी आवास पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश भर से आये जिलाध्यक्षों पदाधिकाररियों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

Share This Article