Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का बयान, कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षण गणेश गोदियाल ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर उठे विवाद पर गोदियाल ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को पर फैसला कर दिया जाएगा।

उन्होंने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के दावे पर भी गोदियाल ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो दावा किया है, उसे हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 70 से 75 प्रतिशत लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

गोदियाल ने कहा कि 500 रुपये का सिलेंडर उन लोगों को देंगे, जो 1000 का सिलेंडर भराने में दिक्कत महसूस करते हैं। कांग्रेस लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि जो रुझान मिले हैं। उससे साथ है कि लोगों ने कांग्रेस को मौका दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें