Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: राज्य को मिला एक और केंद्रीय विद्यालय, यहां के लिए मिली स्वीकृति

cabinet minister uttarakhand

टिहरी: राज्य को एक और केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल केंद्रीय विद्यालय के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मेहनत रंग लाई और राज्य को एक और केंद्रीय विद्यालय मिल गया है। यह विद्यालय टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में खोला जाएगा।

इस विद्यालय में ना केवल नरेंद्र नगर, बल्कि जिले के सभी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन भी मिल चुकी है।

जिसके बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग देहरादून ने इस विद्यालय के निर्माण हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन को डीपीआर तैयार करने के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। महीने भर के भीतर कार्यदायी संस्था को डीपीआर तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें