Dehradun NewsHighlightNainital News

हल्द्वानी : पुलिस के लिए सिर दर्द बने चोर, चौकी के पास खड़ी गाड़ी से निकाल ले गए टायर

devbhoomi news

हल्द्वानी- हल्द्वानी में अपराध लगातार बढ़े रहे हैं। आए दिन हल्द्वानी शहर से चोरी, हत्या, दुष्कर्म समेत सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं जो कि पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। हल्द्वानी में आए दिन चोरियां हो रही है।चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। वहीं आज एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद हुए। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी का है जहां चौकी से कुछ ही दूरी पर ख़़ड़ी कार से चोर टायर निकाल ले गए।

बता दें कि आज गुरुवार को एक चोर ने भोटिया पड़ाव चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर घर के बाहर खड़ी कार का टायर चोरी कर लिया। यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर आज सुबह कार से टायर चोरी कर रहा था कि कार स्वामी को आवाज आई जिसके बाद चोर टायर लेकर वहां से फरार हो गया।

वहीं इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि इस समय जेल से कई कैदी पैरोल पर छूटे हैं जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा गया है अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घटना भी किसी नशेड़ी या जेल से छूटे कैदी ने की होगी जिसकी छानबीन की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://youtu.be/7e627BMdS_4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें