Dehradun NewsHighlight
राज्य आंदोलनकारी सतीश कुमार का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मसूरी के राज्य आंदोलनकारी व रंगकर्मी सतीश कुमार का सोमवार को निधन हो गया है। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने इस खबर की पुष्टि की है।
राज्य आंदोलनकारी सतीश कुमार का निधन
भारतीय जन नाट्य मंच (इप्टा) के प्रदेश सचिव व पत्रकार सतीश कुमार का सोमवार आज सुबह निधन हो गया। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी महीनों से हाथ के ऑपरेशन और किडनी का इलाज करा रहें थे।
प्रदेश में शोक की लहर
वह पिछले कुछ समय से इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद से प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदीप कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को मसूरी से हरिद्वार के लियॆ ले जाय जा रहा है।