Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड चुनाव में स्टार वार : कल हल्द्वानी में जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल हल्द्वानी पहुंचेंगी जहां वो नैनीताल जिले की 6 विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियां जोरों से चल रही है, कल वो उत्तराखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी सबसे पहले वह खटीमा उसके बाद हल्द्वानी और फिर श्रीनगर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगी। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

दीपिका पांडे ने कहा की प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और लोग प्रियंका गांधी को देखने और सुनने के लिए दूर-दूर से आएंगे। उत्तराखंड की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है और 10 मार्च को परिणाम से ये साफ हो जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें