Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : स्टार प्रचारकों के दौरे तय, राहुल 10 और 12 को आएंगी प्रियंका

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौरे भी बढ़ गए हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरे पहले ही तय हो चुके हैं। अब खबर है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द दौरे पर आ सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है। हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें