Udham Singh Nagar NewsHighlight

पुलिस लाइन में परेड का आयोजन, SSP ने लगाई जवानों के साथ दौड़

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में स्थित पुलिस लाइन में आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अभ्यास कराया. इस दौरान एसएसपी ने खुद भी जवानों के साथ दौड़ लगाई और उन्हें स्वस्थ फिटनेस के लिए प्रेरित किया.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने परेड में पुलिस बल को दौड़, तेज चाल से मार्च करना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया. इसके साथ ही एसएसपी ने जवानों को अनुशासन के साथ अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की अहमियत बताई.

बता दें रुद्रपुर में परेड का आयोजन शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी मानसिक तैयारी को बेहतर करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, ताकि वे किसी भी चुनौती का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें