Nainital News

SSP प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश, कुम्भ से लौट सभी पुलिसकर्मी दिखाएंगे कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

हल्द्वानी- राज्य में लगातार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कुंभ ड्यूटी से लौटने वाले सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिये हैं, उन्होंने कहा कि कुंभ ड्यूटी के अलावा बाहरी राज्यों से वापस आ रहे पुलिसकर्मियों को भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। एसएसपी ने कहा कि लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है, जिसमें पुलिसकर्मी और अधिकारी भी संक्रमित पाए जा रहे है ऐसे में एहतियातन अन्य पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के कदम उठाए गए है।

इसके अलावा कोई भी पुलिसकर्मी अगर छुट्टी बिता कर दूसरे राज्य से वापस नैनीताल जनपद आता है तो उसको भी अपनी आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी कुंभ ड्यूटी से लौटने वाले सभी पुलिसकर्मियों से अपील की है कि जब तक उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वह लोग अपने घरों मे ही होम आइसोलेशन पर रहे, उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि बॉर्डर क्षेत्र पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट चेक करने के बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश दिया जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें