Big NewsNainital News

SSP नैनीताल ने दिया दो दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों का दिवाली गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दो दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों को दीपावली गिफ्ट दिया है. लापरवाही बरतने पर दो दरोगा और पांच सिपाहियों को निलंबित किया था. त्योहार से पहले एसएसपी ने सभी को बहाली का तोहफा दिया है.

SSP नैनीताल ने दिया पुलिस कर्मियों को दिवाली गिफ्ट

बता दें एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में दो दरोगा समेत पांच सिपाहियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया था. जिसके बाद से सभी पुलिस लाइन से संबद्ध थे. एसएसपी ने दीपावली से ठीक पहले सातों पुलिस कर्मियों को बहाली का तोहफा दिया है.

नई जगह तैनाती दी जाएगी तैनाती : SSP

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को जल्द ही नई जगह तैनाती दी जाएगी. इनमें एक हेड कांस्टेबल, दो उप निरीक्षक और चार कांस्टेबल शामिल है. एसएसपी की इस पहल के बाद से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी ख़ुशी की लहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें