UttarakhandBig NewsHaridwar News

SSP ने किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी से अनुपस्थित मिले 25 कर्मचारी, वेतन रोका

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी हरिद्वार अजय मंगलवार देर रात पुलिस कार्यालय की शाखाओं का औचक निरिक्षण करने पहुंचे।

ड्यूटी से अनुपस्थित मिले 25 कर्मचारी

निरिक्षण के दौरान अलग-अलग शाखाओं मे 25 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। जिस पर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्शन लिया है।

एसएसपी ने अपनाया कड़ा रुख

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए एक दिन की वेतन कटौती के आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा 23 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिए हैं।

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा संपन्न होने के बाद पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए थे की पेंडिंग काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिसके बाद मैंने ये निरीक्षण किया।

निरिक्षण के दौरान 25 पुलिसकर्मी गैरहाजिर पाए गए जिनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। वहीं 23 पुलिसकर्मियों का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया गया है सबसे स्पष्टीकरण मांगा गया है उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें