UttarakhandBig NewsDehradun News

SSP देहरादून ने किया तीन थानाध्यक्षों का फेरबदल, पांच निरीक्षकों का तबादला कर दूसरी जगह भेजा, देखें लिस्ट

पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बुधवार को तीन थानध्यक्ष का फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों को इधर से उधर भेजा है। इसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

पुलिस महकमे में फेरबदल की लिस्ट

बता दें एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एसओजी प्रभारी में रहते हुए बेहतर काम करने वाले इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को प्रभारी कोतवाली डोईवाला में तैनात किया है। इसके अलावा निरीक्षक राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला भेज दिया है।

निरीक्षक नंदकिशोर भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से प्रभारी एसओजी बनाया गया। वहीं निरीक्षक विद्या भूषण नेगी को प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा दिया गया। इसके अलावा निरीक्षक राकेश गुसाईं को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली बनाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें