Dehradun NewsHighlight

टीवी पर स्टिंग ऑपरेशन देखने के बाद जागे देहरादून के एसएसपी, स्पा सेंटर्स पर कसेंगे नकेल

SSP YOGENDRA RAWAT

देहरादून के एसएसपी योगेंद्र रावत ने जिले में संचालित हो रहे स्पा और मसाज सेंटर्स पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर्स में जिस्म फरोशी के धंधे की खबर मिलने के बाद एसएसपी ने ये कदम उठाया है। एसएसपी ने सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने इलाके में संचालित हो रहे स्पा सेंटर्स की लिस्ट तैयार करें। इसके साथ ही सभी स्पा सेंंटर्स के मालिकों का रिकॉर्ड और इसके साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड, आईडी प्रूफ इत्यादी थाने में जमा करवाएं।

इसके साथ ही एसएसपी ने स्पा सेंटर्स में अन्य जिलों से आकर काम करने वालों के ऊपर खास निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारियों को ऐसे युवक युवतियों का विस्तृत ब्यौरा रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्पा सेंटर्स में आने वाले हर कस्टमर का रिकॉर्ड भी एक रिकॉर्ड भी एक रजिस्टर में मेंटेन किया जाएगा। इस रजिस्टर पर कस्टमर का आईडी प्रूफ और मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही स्पा सेंटर्स में इंट्री गेट पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

गौरतलब है कि एक टीवी चैनल पर एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था। इस स्टिंग में देहरादून के कई इलाकों में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का धंधे का खुलासा किया गया था। इस स्टिंग ऑपरेशन के ऑन एयर होने के बाद एसएसपी को स्पा सेंटर्स में चल रहे अनैतिक कार्यों की जानकारी मिली और तब जाकर पुलिस को सतर्क किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें