UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

Shrinagar: मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ थी भागने की प्लानिंग, व्यापारियों ने पकड़ा, जताया आक्रोश

श्रीनगर गढ़वाल से हिन्दू युवती और विशेष समुदाय के युवक का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के युवक के साथ हिन्दू युवती भागने की कोशिश कर रही थी। स्थानीय लोगों को शक होने पर युवती को पहले ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

कोतवाली में पहुंचकर काटा हंगामा

श्रीनगर गढ़वाल का व्यापार सभा व समाजिक कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही पुलिस से इस तरह के मामलों पर रोक लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में बाहर से पहाड़ों की ओर विशेष समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं लेकिन उनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है।

मामला फिर सामने आने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बाहरी लोग पहाड़ों का शांत वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से लव जिहाद जैसे मामले श्रीनगर पर न हो सके इसे रोकने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह का मामला फिर संज्ञान में आता है तो उग्र विरोध देखने को मिलेगा।

मामले को लेकर रवि सैनी कोतवाली प्रभारी श्रीनगर का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी तरह की कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था खराब न हो इसकी कोशिश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें