Pauri Garhwal News

श्रीनगर : लिफ्ट लेना डिप्टी रेंजर की जिंदगी पर पड़ा भारी, गड्ढे में स्कूटी रपटने से मौत

Death-Body

पौड़ी गढ़वाल : श्रीनगर से गुरुवार को वन विभाग के लिए बुरी खबर आई। बता दें कि गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर स्कूटी पर सवार थे। उनकी स्कूटी गड्ढे में स्लिप हो गई और वो सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई जिस कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिली है कि  श्रीनगर वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58 वर्षीय) ने कीर्तिनगर से एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के समीप गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस हादसे मे डिप्टी रेंजर के सिर पर गहरी चोट लग गई। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

जानकारी मिली है कि इस घटना के बाद से स्कूटी चालक फरार है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे, घटना के बाद से उनके घर में शौक का माहौल है। वहीं इस खबर से वन विभाग में भी मातम पसरा हुआ है। डिप्टी रेंजर को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया।

बता दें कि बरसात के मौसम में सड़क के गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। सड़कों पर हुए गड्ढों से अब तक गई जानें चली गई है और कई सड़क हादसे हुए हैं। लोगों द्वारा लगातार सरकार से अच्छी सड़क की मांग भी की जा रही है लेकिन सड़कें बनती है और कुछ दिनों में भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती है। घटिया किस्म के सामग्री सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही है जो पहाड़ी की सड़कों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें