Big News : पुलिस हिरासत में खत्म होने लगी श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी, महिला को बताने लगा बहन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुलिस हिरासत में खत्म होने लगी श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी, महिला को बताने लगा बहन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
srikant tyagi

srikant tyagiयूपी के नोएडा में गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी ठिकाने लगती दिख रही है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जिस महिला को श्रीकांत त्यागी ने गाली दी थी अब वो उसे बहन बता रहा है।

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई दिखती है। उसने मंगलवार को कहा कि वह महिला उसकी बहन जैसी है।उसने कहा कि मेरी राजनीति समाप्त करने के लिए यह साजिश रची गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई।

श्रीकांत त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया।

8वां वेतनमान आएगा या नहीं? ये है केंद्र से मिली बड़ी जानकारी

पकड़े जाने के बाद श्रीकांत त्यागी से पूछताछ हुई है। इसमें कई बड़े खुलासे होते दिख रहें हैं। श्रीकांत त्यागी पूरे रसूख के साथ लोगों पर रौब दिखाता था। उसके पास कई गाड़ियां हैं। इनमें फार्चूनर और सफारी शामिल हैं। श्रीकांत त्यागी ने अपनी गाड़ियों के लिए विशेष नंबर लेता था। इसके लिए वो लाखों रुपए खर्च करता था।

उसे पिछली यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने गाड़ियों पर लगाया जाना विधायक का स्टीकर दिलवाया था। श्रीकांत त्यागी इसे अपनी गाड़ी पर लगाकर चलता था।

वहीं पुलिस उसे गनर दिए जाने के भी जांच कर रही है। उसे किस अधिकारी के कहने पर गनर दिए गए ये जांच का विषय है।

TAGGED:
Share This Article