Big NewsSportsUttarakhand

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को अब सीधे मिलेगी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी मंजूरी

प्रदेश में अब उत्तराखंड में खिलाड़ियों को अब सीधे नौकरी मिलेगी। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता खुलने जा रहा है। उत्तराखंड के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है। 

अब उत्तराखंड में खिलाड़ियों को अब सीधे मिलेगी नौकरी

प्रदेश में अब खिलाड़ियों को अब सीधे नौकरी मिलने का रास्ता आसान हो गया है। उत्तराखंड के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता खुलने जा रहा है।

इसके लिए कार्मिक विभाग ने मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक 2,000 ग्रेड पे से लेकर 5,400 ग्रेड पे तक की नौकरी का प्रस्ताव है। कार्मिकी की मंजूरी के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया है।

खिलाड़ियों के लिए पहले थी चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था

उत्तराखंड के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पहले सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था थी। लेकिन उच्च न्यायालय नैनीताल ने इस व्यवस्था को  वर्ष 2013 में  खत्म कर दिया था। जिसके बाद से उत्तराखंड के खिलाड़ी अन्य राज्यों से खेलने लगे थे।

पदक जीतने के स्तर से मिलेगा नौकरी में पद का स्तर

लेकिन अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता खुलने जा रहा है। जिसके बाद खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी उनके पदक जीतने के स्तर से मिलेगी। यानी खिलाड़ी जिस स्तर का पदक जीतते हैं, उन्हें उस स्तर की सरकारी नौकरी का पद मिलेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी को 2,000 ग्रेड पे पर पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक आदि के पद पर सरकारी नौकरी मिलेगी। जबकि ओलंपिक एवं इस स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को 5,400 ग्रेड पे तक की सरकारी नौकरी मिल सकेगी। ओलंपिक एवं इस स्तर की प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले खिलाड़ी पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं खेल विभाग में सहायक निदेशक बन सकेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें