HighlightHaldwani NewsNainital News

खेल सचिव ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा, बोले- सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की परमिशन का इंतजार

सचिव खेल अमित सिन्हा आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने गौलापार स्थित बहने की कगार पर आ गए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौला नदी से स्टेडियम में हुए भू-कटाव और सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

खेल सचिव ने किया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा

खेल सचिव ने बताया कि पिछले दिनों आई भारी बरसात की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के आस-पास के इलाके में भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद यहां सुरक्षात्मक कार्य किए किए जाने हैं। लेकिन सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की परमिशन का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही परमिशन मिलेगी वृहद स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी जोरों पर

खेल सचिव ने विभिन्न खेलों के कोचों से भी बात की। उन्होंने कहा कि जैसे ही राष्ट्रीय खेलों की तिथियां घोषित होंगी। वो पूरी तैयारी में जुट जाएंगे। राज्य स्तर पर राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों 12 से 14 सितंबर को आई भारी बारिश के बाद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे स्टेडियम का पैदल ट्रैक और मार्ग बह गया है। इसके साथ ही स्टेडियम का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। जिसके बाद अधिकारियों का दौरा करने का सिलसिला जारी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें