UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

विशेष समुदाय के युवक ने ट्यूशन जा रही छात्रा के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रूड़की के जौरासी गांव से नाबालिग के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। किशोरी के परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर ली है। इसके साथ ही आरोपित के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में जौरासी गांव में नौवीं की छात्रा मंगलवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक विशेष समुदाय के युवक ने किशोरी की साइकिल रोक उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर युवक अभद्रता पर उतारू हो गया। छात्रा के शोर मचने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख युवक मौके से फरार हो गया।

पुलिस युवक की तलाश में जुटी

सूचना मिलने पर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मामले को लेकर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपित के भाई को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को मामले में तहरीर मिली है। युवक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें