Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन में फहराया तिरंगा, दी सलामी

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा भवन देहरादून में आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आइये हम सब संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। हम भारत की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना जीवन अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की बात कही।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर हमने चौमुखी विकास किया है एवं देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।साथ ही अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में उनके द्वारा की गयी नई पहलो से भी अवगत कराया।

प्रमेचंद अग्रवाल ने आह्वान किया की देवभूमि उत्तराखंड को चौमुखी विकास की ओर ले जाने के लिए हम सब संकल्प लें यही शहीद राज्य आंदोलनकारियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, विधायी सचिव हीरा सिंह बोनाल, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, उपसचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, अनु सचिव नरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी गण कर्मचारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें