Dehradun NewsHighlight

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले विधानसभा अध्यक्ष : संसदीय व विधायिका की ज्ञाता इंदिरा जी ने उन्हें सदन में हमेशा प्रेरित किया

ऋषिकेश :  नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई।जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने भावुक होकर कहा कि श्रीमती इंदिरा जी का निधन उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा जी के निधन से उनका मन बहुत व्यथित है, उन्होंने कहा कि इंदिरा दीदी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों पर सुशोभित होकर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन किया है।

 अग्रवाल ने कहा कि संसदीय व विधायिका की ज्ञाता इंदिरा जी ने उन्हें सदन में हमेशा प्रेरित किया है। कहा कि राज्य की राजनीति में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके सरल एवं सौम्य स्वभाव से सभी दलों के नेता उन्हें पूरा सम्मान देते थे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें