Dehradun NewsHighlight
प्रख्यात एडवोकेट व समाजसेविका प्रियंका अग्रवाल को सपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी


देहरादून : समाजवादी नौजवान सभा ने प्रख्यात एडवोकेट और समाजसेवी प्रियंका अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनंत माधव पत्र जारी कर कहा है कि समाजवादी नौजवान सभा के प्रति लगनशीलता और समाजवादी विचारधारा में आपकी आस्था देखते हुए आपको प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है।
आपसे आशा है कि आप अपनी जिम्मेदारी का कर्त्तव्यपरायणता से निर्वाह करेंगी और डॉ. राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव जैसे समाजवाद के महानायकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेंगी।
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। समाजवादी पार्टी राज्य में सभी पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल पर युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है।